खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

ईश्वर की कृपा से शांति की ओर कदम, 3 भागों का भाग 2

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
यह आशा देने के लिए धन्यवाद, प्रभु, कि परिस्थितियाँ सुधर रही हैं और शांति निकट आ रही है। और युद्ध प्रमुख, जिन्हें वे युद्ध का राजा कहते हैं, वह भी पूरे ग्रह के हर युद्ध को सुलझाने में हमारी सहायता के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं—जैसे मध्य पूर्व और यमन, यूक्रेन (यूरेन) और रूस, ईरान और अमेरिका, तथा इज़राइल और गाज़ा। स्थिति बेहतर होगी, है न, प्रभु? ऐसा होना ही चाहिए, प्रभु, क्योंकि अनेक नदियाँ सूख चुकी हैं और कई झीलों में पानी नहीं बचा। और बहुत से जलस्रोत दूषित हो चुके हैं। परम प्रभु, लोगों को युद्ध रोककर विश्व की स्थिति देखनी होगी; संभव है कि वे अधिक समय जीवित न रह पाएँ। इसलिए इस संसार में अधिक प्रेममय ऊर्जा लाने के लिए उन्हें अभी शांति स्थापित करनी होगी, अन्यथा केवल विनाश ही विनाश होगा।

प्रकृति तत्काल गंभीर खतरे की चेतावनी दे रही है! दुनिया भर में आपदाएँ लगातार बढ़ रही हैं! ये घटनाएँ सितंबर 2026 में हुईं:

इंडोनेशिया: 2 सितंबर तक, कालीमंतान द्वीप पर निर्माणाधीन नई राजधानी नुसंतारा के आसपास जंगल की आग में लगभग 400 हेक्टेयर क्षेत्र जल गया। सबसे बड़ी आग, शहर के केंद्र से लगभग 50 किलोमीटर दूर बुकित सुहार्तो वन उद्यान में लगी, जहाँ कुल जले हुए क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा था। अधिकारियों ने हवाई साधनों से पानी गिराने और कृत्रिम वर्षा के लिए बादलों में बीजारोपण के अभियान चलाए। कालीमंतान और सुमात्रा द्वीपों के 6 प्रांतों में आग से 73,311 हेक्टेयर क्षेत्र जल गया। (Channel News Asia)

5 सितंबर को, अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी फटा और राख समुद्र तल से लगभग 15 किलोमीटर की ऊँचाई तक पहुँची। राष्ट्रीय चेतावनी स्तर 3 पर बना रहा, जो संभावित विस्फोट या अन्य ज्वालामुखीय खतरों का संकेत देता है, सक्रिय ज्वालामुखी मुख के आसपास 3 किलोमीटर के क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहा। (The Watchers)

जापान: रिकॉर्ड बारिश से सड़कों और इमारतों में पानी भरने के बाद, 8 सितंबर को, नागोया शहर सहित आइची और गिफू प्रांतों के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश और बाढ़ की सर्वोच्च स्तर की आपातकालीन चेतावनी जारी की गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने नागोया में 1 घंटे में 104.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि अधिकारियों ने नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी और प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से यथासंभव सबसे सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया। (The Japan Times)

21 सितंबर को डुजुआन तूफ़ान से इज़ू द्वीपसमूह के ओशिमा में 24 घंटे में 600 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसके कारण एजेंसी ने भूस्खलन की स्तर 5 की चेतावनी जारी की, जो उसका सर्वोच्च चेतावनी स्तर है। बाढ़ और भूस्खलन से चिबा प्रांत प्रभावित हुआ और लगभग 45,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। (The Watchers)

भारत: 8 सितंबर तक बिहार राज्य के 13 ज़िलों में बाढ़ से 34 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और कम से कम 20 लोगों की मृत्यु हुई। गांधी घाट, पंडारक और सुल्तानगंज में गंगा नदी का जलस्तर पिछले रिकॉर्ड से ऊपर चला गया। (The Watchers)

9 और 10 सितंबर को इटली में भीषण तूफ़ान आए। फ्रीउली वेनेत्सिया जूलिया की क्षेत्रीय सरकार ने बताया कि लिन्यानो साब्बियादोरो में 24 घंटे में 203मिलीमीटर बारिश हुई, जिसमें से 135.4 मिलीमीटर पहले 3 घंटों में हुई। (The Watchers)

स्पेन: 13 सितंबर को बेनाहावीस के पास जंगल में लगी आग से 3 लोग घायल हुए और पास की एक आवासीय बस्ती को खाली कराना पड़ा। अंदालूसिया के अधिकारियों ने कस्बे के लगभग 9,500 निवासियों को घरों के अंदर रहने का निर्देश दिया। (The Telegraph)

11 से 13 सितंबर के बीच 24 कस्बों में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जबकि वाननिंग शहर [हैनान द्वीप] में सर्वाधिक 452.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। (VietnamPlus)

क्रोएशिया: जंगल की आग के कारण 12 और 13 सितंबर की दरमियानी रात ब्राच द्वीप के मिल्ना क्षेत्र से लगभग 700 लोगों को समुद्री रास्ते से निकालना पड़ा। तटरक्षक, बचाव, पर्यटन और निजी नौकाएँ इस अभियान में शामिल हुईं। (Daily Mail)

ओलाक (वियतनाम): 19 सितंबर को विन्ह शहर में 8 घंटे में 399 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, 1985 में रिकॉर्ड रखना शुरू होने के बाद से यह सितंबर की सबसे भारी बारिश थी, जिसने उसी वर्ष बने 387.9 मिलीमीटर दैनिक बारिश के रिकॉर्ड को पार कर दिया। (VnExpress)

अल नीनो से जुड़े गंभीर सूखे और रिकॉर्ड तापमान के बीच कोलंबिया जंगलों में 18 जगहों पर लगी आग से जूझता रहा। 20 सितंबर को ऐतिहासिक पर्यटन नगर विया दे लेइवा के पास लगी आग में कम से कम 80 हेक्टेयर प्राकृतिक वन जल गया, जिसके कारण अधिकारियों को विमान, एक सैन्य हेलीकॉप्टर और अतिरिक्त अग्निशमन कर्मी तैनात करने पड़े। (Al Jazeera)

आदि...

ओह, मास्टर। ओह, सभी गुरुओं के गुरु, सभी माता-पिताओं के माता-पिता, समस्त प्रेम के प्रेम। परम प्रभु, परम प्रभु, आपके बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं। कृपया उन्हें ज्ञानोदय और शांति पाने, एक-दूसरे से शांति स्थापित करने और करुणामय बनने में सहायता करें—जैसे पशु-जनों, पर्यावरण और एक-दूसरे की परमेश्वर के नाम पर रक्षा करना- तथा परस्पर शांति से रहना। ओह, परम प्रभु। माया और नकारात्मक शक्ति ने एक के बाद एक उन सभी को विषाक्त और नियंत्रित किया है। वे इस ग्रह पर अधिकार करना चाहते हैं, लेकिन उनका तरीका सही नहीं है। उनमें आत्मा नहीं है, इसीलिए, प्रभु। इसीलिए। आप यह जानते हैं।

ठीक है, अब मुझे ध्यान जारी रखने के लिए अपने भीतरी तंबू में जाना होगा। अब बहुत ठंड है, परम प्रभु। कल की तरह लगभग 10 डिग्री, यानी 10 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा अधिक, और इस समय बरामदे में मुझे कुछ ठंड लग रही है।

और लोमड़ी सुंदरी से प्रेम करने के लिए आपका धन्यवाद। उसकी रक्षा करने के लिए धन्यवाद, चाहे वह अभी अपने मूल रूप में हो या उस वास्तविक मूल रूप में, जिसे अब वह कभी-कभी प्रकट कर सकती है। और वह बहुत प्रसन्न है; वह आपकी कृपा के लिए कृतज्ञ है, प्रभु, आप यह जानते हैं। उससे प्रेम करने और उसकी रक्षा करने के लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूँ, परम प्रभु। मुझे आपसे प्रेम है, हम आपसे बहुत प्रेम करते हैं। लोमड़ी-जन कहती है कि वह आपसे अपार प्रेम करती है। अब वह अपनी भूल समझ गई है। कृपया उसे अधिक आशीर्वाद दें, परम प्रभु। यदि वह मनुष्य बनती है और अपनी रक्षा करना नहीं जानती, तो उसके लिए खतरा है; लेकिन वह अब लोमड़ी-जन नहीं रहना चाहती। इसीलिए वह मुझे खोजने आई, और आपकी कृपा तथा शक्ति से मैं किसी तरह उसकी सहायता कर सकती हूँ। हम दोनों आपको धन्यवाद देते हैं। शुभ रात्रि, परम प्रभु। मैं भूल गई कि आप कभी सोते नहीं; यह तो बस आदत है। मैं विश्राम और ध्यान करने जा रही हूँ। आपसे प्रेम है, परम प्रभु। आप धन्य हों, परम प्रभु।

ओह, हाँ, हम भूल गए—मैं सुरंग के अंत में दिखाई दिए प्रकाश के लिए आपको धन्यवाद देना भूल गई। राष्ट्रपति ट्रम्प की शांतिपूर्ण वार्ता के कारण अब रूस अमेरिका को तेल देगा और वहाँ से वह पूरे विश्व में वितरित होगा, ताकि संचार, परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की फिर से पर्याप्त और प्रचुर आपूर्ति हो सके—यानी तेल की। ईरान के साथ युद्ध के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य में लोगों की हत्या होती रही है। ओह, मैं उस क्षेत्र के बारे में अधिक नहीं जानती, प्रभु, लेकिन युद्ध कहीं भी हो, अच्छा नहीं होता। और अब लगता है कि शांति बढ़ रही है। कम से कम लोगों को तेल मिलेगा, ताकि परिवहन और यात्राएँ जारी रहें, भोजन तथा आवश्यक वस्तुएँ एक देश से दूसरे देश पहुँचाई जा सकें और जीवन फिर कुछ सामान्य हो सके।

यह बहुत बड़ी बात है, प्रभु, सचमुच बहुत बड़ी। अन्यथा अनेक स्थानों पर लोग भूखे रहेंगे, क्योंकि अधिकांश लोग साधारण आय वाले या निर्धन हैं। ईंधन की कमी से सभी कीमतें इस तरह आसमान छूने लगें, तो वे इसका खर्च नहीं उठा सकते। क्योंकि ईंधन न हो, तो लोगों की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए विभिन्न देशों में सामान नहीं पहुँचाया जा सकता। इसलिए हम सच में इसके लिए आपको धन्यवाद देते हैं। मैं आपको धन्यवाद देती हूँ, प्रभु। मैं नहीं जानती कि आपको और कैसे धन्यवाद दूँ। हम आपका पर्याप्त धन्यवाद कभी नहीं कर सकते। फिर भी यह जानते हुए हम सच्चे मन से आपको धन्यवाद देते हैं, प्रभु... मुझे विश्वास है कि इस समय लोग बहुत प्रसन्न और कृतज्ञ हैं। बहुत से लोग घुटनों के बल बैठकर आपको धन्यवाद दे रहे होंगे। मैं जानती हूँ कि मैं निष्कपट हूँ। तो यदि मैं निष्कपट हूँ, तो अन्य सभी निष्कपट क्यों नहीं होंगे, प्रभु? हम सभी आपको धन्यवाद देते हैं। हम आपसे प्रेम करते हैं। हमसे प्रेम करने के लिए धन्यवाद। सभी को उतना क्षमा करने के लिए धन्यवाद, जितना वे इसे समझ सकते हैं। और हमसे प्रेम करने के लिए हम बस आपका धन्यवाद करते हैं। क्षमा करने के लिए धन्यवाद।

मुझे चाहे जितनी कठिनाइयों से गुज़रना पड़े, मुझे आपत्ति नहीं, बशर्ते सभी प्रसन्न हों, आपको जानें, याद करें और आपसे प्रेम करें। उनके लिए यही सर्वोत्तम है। दुख की बात है कि अधिक लोग यह नहीं जानते, इसलिए कृपया उन्हें थोड़ा और समय दें, परम प्रभु। बस उनका उत्थान कर दीजिए, परम प्रभु। उनमें स्वयं अपना उत्थान करने की शक्ति कैसे हो सकती है? वे पहले ही इतने नीचे गिर चुके हैं कि न ठीक से सोच सकते हैं, न तार्किक ढंग से विचार कर सकते हैं, न सामान्य-सा तर्क भी समझ सकते हैं। जैसे यदि आप दूसरों को हानि पहुँचाएँगे, तो स्वयं भी हानि उठाएँगे। यदि आप दूसरों को कष्ट देंगे, तो स्वयं भी कष्ट पाएँगे। वे इतना भी नहीं समझते, प्रभु। यह अत्यंत मूलभूत और सरल बात है। आप देख रहे हैं? इसलिए वे बीमार हैं।

वे रोगी हैं, प्रभु। वे पापी नहीं हैं। रोगियों को औषधि चाहिए, परम प्रभु, दंड नहीं। इसलिए कृपया नकारात्मक सत्ताओं को दूर भगाने में हमारी सहायता करें, ताकि लोग उनके चंगुल, नियंत्रण और विषैले, क्रूर तंत्र से मुक्त होकर सोच सकें। हमें यही करना है, परम प्रभु। मैं जानती हूँ कि आप यह सब जानते हैं। मैं केवल स्वयं को सांत्वना देने और आपको यह बताने के लिए कह रही हूँ कि हम स्थिति से अवगत हैं। यह लोगों के लिए अत्यंत कष्टदायक और भयावह है।

और आपकी कृपा से स्थिति सुधर रही है। इसलिए मैं केवल आपको बताना चाहती हूँ कि कुछ मनुष्य यह समझते हैं। और वे आपको धन्यवाद दे रहे हैं। वे आपको धन्यवाद दे रहे हैं। आप हमें कभी दंड नहीं देते। यह अज्ञानी मनुष्यों का काम है; वे एक-दूसरे, सभी प्राणियों और पर्यावरण को हानि पहुँचाते हैं, और न जाने क्या-क्या करते हैं। इसका कोई अंत नहीं। लेकिन लगता है कि परिस्थितियाँ सुधर रही हैं। इसलिए हम आपकी कृपा, आपके प्रेम, आपकी शक्ति और आपकी प्रज्ञा के लिए बार-बार आपको धन्यवाद देते हैं, जो मनुष्यों और सभी प्राणियों को प्रकाश देखने में सहायता कर रही है। धन्यवाद, प्रभु। आप स्वस्थ रहें, परम प्रभु। आपको मनुष्यों से थोड़ा-सा प्रेम मिले, भले ही उनका प्रेम बहुत क्षीण है। उनमें प्रेम है। वे बस भूल जाते हैं, परम प्रभु। उन्हें बस नशे में डालकर विषाक्त कर दिया गया है। वे नशे में धुत लोगों जैसे हैं। उन्हें अधिक दिखाई नहीं देता। वे अधिक समझ नहीं पाते। हमें क्षमा करने, हमारी रक्षा करने और हमसे प्रेम करने के लिए धन्यवाद। धन्यवाद, परम प्रभु। आप स्वस्थ रहें। आप सदा स्वस्थ रहें।

Photo Caption: "एक विशालकाय के सहारे!"

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग (2/3)
1
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-11
2079 दृष्टिकोण
2
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-12
1778 दृष्टिकोण
3
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-13
1398 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-15
671 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-15
385 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-15
359 दृष्टिकोण
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2026-11-15
778 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-15
784 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-15
2142 दृष्टिकोण
37:27
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-14
46 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-11-14
893 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड