विवरण
और पढो
हम जल्द ही सुप्रीम मास्टर टीवी की 9वीं वर्षगाँठ मनाएँगे। (हाँ।) तो, क्या इस विशेष दिन पर मास्टर दुनिया के साथ कोई संदेश साँझा करना चाहेंगी? ओह, खैर, मैं निश्चय ही उन सभी की भलाई चाहती हूँ, और चाहती हूँ कि वे जल्दी, जल्दी जागें, क्योंकि सच में, अगर हम पर्याप्त संख्या में नहीं जागे, कम-से-कम आवश्यक-जन संख्या में, (जी हाँ।) तो मैं आपको वे बातें बता रही हूँ, जो मैं आपको बताना नहीं चाहती। […] याद हैं फो के बुद्ध राजा को? (जी हाँ, मास्टर।) बुद्ध राजा को ने, मुझे लगता है, (जी हाँ, जी हाँ।) मुझे वह विशेषाधिकार दिया था। मैं हमेशा के लिए रह सकती थी। (जी हाँ, मास्टर।) लेकिन ईश्वर ने कहा, “नहीं, मत रहो।” मैंने कहा, “क्यों नहीं?” और त्रिमूर्ति ने मुझसे कहा, “क्योंकि दुनिया नष्ट हो जाएगी।” (ओह।) […] ईश्वर ने कहा, “आप बहुत प्रयास करती हैं, और आपके शिष्य बहुत प्रयास करते हैं, और कुछ लोग बहुत प्रयास करते हैं, लेकिन बाकी दुनिया बहुत प्रयास नहीं करती। […] उन्हें (लोगों को) ईश्वर, स्वर्गों या अच्छी बातों की परवाह नहीं है। और वे एक-दूसरे को मार रहे हैं, अपने ही शिशुओं को मार रहे हैं, पशु-जनों को मार रहे हैं — यहाँ तक हर महीने अरबों की संख्या में। इसलिए यह बहुत कठिन है कि मैं उन्हें बचा भी सकूँ”। (ओह।) मैंने कहा, “खैर, अगर मैं लंबे तक रहूँ, प्रभु, तो कोशिश कर सकती हूँ”। उन्होंने कहा, “कोई ज़रूरत नहीं। दुनिया नष्ट हो जाएगी।” मैंने कहा, “कब?” […] कृपया देखते रहिए, जानने के लिए कि यदि मानवता ने अपना मार्ग नहीं बदला, तो विश्व का क्या भविष्य होगा, विनाश की अवधि कितनी लंबी होने की आशंका है, कितने प्रतिशत मनुष्य बचेंगे, हमारी परिचित सभ्यता कैसे ढह जाएगी, आदि। 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित एक सम्मेलन में, हमारी परम स्नेहमयी सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) ने सुप्रीम मास्टर टीवी के दल के सदस्यों (सभी वीगन) से हमारे विश्व के भविष्य और अन्य विषयों पर कृपापूर्वक बातचीत की। इस सम्मेलन की 4-भागीय फ्लाई-इन समाचाऱ प्रस्तुति के भाग 2 में हम जानेंगे कि मास्टर को अपनी योजनाएँ पहले से उजागर न करने की सावधानी क्यों रखनी पड़ती है, विश्व के सामने आने वाली आपदाओं और अभावों से अमीर भी कैसे सुरक्षित नहीं हैं, और ईश्वर के अनुसार अत्यंत भयावह भविष्य की ओर बढ़ने से स्वयं को बचाने की 1% ज़िम्मेदारी मनुष्यों की कैसे है।











