विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
कई प्रकाशनों ने दावा किया कि बाबा वेंगा ने नवंबर 2026 में एक विशाल अंतरिक्ष यान के आगमन का उल्लेख किया था। कुछ संस्करणों के अनुसार, वह किसी खेल आयोजन के दौरान पृथ्वी के वायुमंडल में दिखाई देगा। अन्य का दावा है कि यह आक्रमण नहीं, बल्कि मानवता और गैर-मानवीय बुद्धिमत्ता के बीच पहला प्रत्यक्ष संपर्क होगा।
इस वर्ष 2026 की शुरुआत में, अमेरिकी राष्ट्रपति महामहिम डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया, जो अंतरिक्ष के प्राणियों के प्रति जन-दृष्टिकोण को सदा के लिए बदल देगा। राष्ट्रपति ट्रम्प शाइनिंग वर्ल्ड पीस लीडर अवॉर्ड और करुणा हेतु शाइनिंग वर्ल्ड लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित हैं।जैसा आपको याद होगा, मैंने हाल ही में युद्ध सचिव को UFO और अस्पष्ट हवाई घटनाओं से जुड़ी सरकारी फाइलें जारी करने का निर्देश दिया था।उनका वादा 8 मई और इस वर्ष के बाद के महीनों में पूरा हुआ।वॉशिंगटन डी.सी. में आज खुलासे का दिन है। सच्चाई अब सामने है। व्हाइट हाउस द्वारा बहुप्रतीक्षित यू एफ़ ओ और परग्रही जीवन संबंधी फाइलें जारी करने के बाद आज सब कुछ सार्वजनिक हो गया है।इतनी अटकलों और सुनी-सुनाई बातों के बाद, क्या हम सच्चाई के कुछ और करीब पहुँचे हैं? आइए, आज जारी सामग्री पर नज़र डालें। यह दिसंबर 1972 के अपोलो 17 अभियान से है। इन तस्वीरों में तीन बिंदु स्पष्ट रूप से त्रिकोणीय आकार में दिखाई देते हैं। यह तस्वीर पहले भी जारी हो चुकी है, लेकिन इसमें क्या दिखाई दे रहा है, इस पर कोई सहमति नहीं बनी। अपोलो 17 के प्रतिलेख बताते हैं कि अंतरिक्ष यात्रियों ने तीन अलग-अलग अवसरों पर अज्ञात घटनाएँ देखने की सूचना दी थी, जिनमें मिशन कंट्रोल के साथ यह संवाद भी शामिल है। चंद्र मॉड्यूल के पायलट ने कहा: “नीचे मेरी खिड़की पर बहुत-सी बड़ी-बड़ी चीजें हैं—बस चमक रही हैं। रॉन की खिड़की से तो चार जुलाई की आतिशबाजी जैसा दृश्य दिख रहा है।” और कमांड मॉड्यूल के पायलट ने कहा: “हाँ। अब उनमें से कुछ का आकार दिखाई दे रहा है। वे बहुत नुकीले, कोणदार टुकड़े हैं, जो लुढ़कते हुए घूम रहे हैं।”“हैनिटी” के इस विशेष संस्करण में आपका फिर स्वागत है। आज इससे पहले पेंटागन ने यूएफ़ओ से जुड़ी एक और महत्त्वपूर्ण फाइल प्रकाशित की। यह गैर-गोपनीय किए गए यूएपी दस्तावेज़ों की पाँचवीं खेप है, जिसमें कुछ असाधारण सैन्य मुठभेड़ों के वीडियो भी हैं। एक घटना में, ओमान की खाड़ी के ऊपर अमेरिकी बलों ने लगभग 25 अज्ञात वस्तुएँ देखीं, जिन्हें “ठंडे गोले” बताया गया और जो 1,300 मील (2,092 किलोमीटर) प्रति घंटे तक की गति से चल रही थीं। एक अन्य फाइल में अफगानिस्तान के ऊपर एक सैन्य पायलट की विशाल, निःशब्द, त्रिकोणीय वस्तु से मुठभेड़ का विवरण है। इसी बीच टाइम पत्रिका ने लिखा कि “अमेरिका आखिरकार परग्रही जीवन की संभावना को गंभीरता से ले रहा है।” उसने संसदीय सुनवाइयों, नए खुलासों और यूएपी पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने को तैयार सैन्य और खुफिया अधिकारियों की बढ़ती संख्या का उल्लेख किया।इस वर्ष अगस्त तक, यूएपी यानी अज्ञात असामान्य घटनाओं से जुड़ी सैकड़ों फाइलें पाँच अलग-अलग खेपों में जारी की गईं, जिससे पृथ्वी से परे प्राणियों और वास्तविकताओं के अस्तित्व के प्रति जन-जागरूकता और स्वीकार्यता उल्लेखनीय रूप से बढ़ी।लेकिन मेरे विचार से सबसे बड़ी बात इस बात की पुष्टि है कि एक गैर-मानवीय बुद्धिमत्ता इस ग्रह पर हमसे संपर्क कर रही है। ये वीडियो तो उसका केवल एक छोटा-सा हिस्सा हैं। व्यापक दृष्टि से देखें, तो हमें पूरी कहानी जानने की आवश्यकता है। और आशा है कि यह संपूर्ण खुलासा प्रक्रिया की शुरुआत और विशाल हिमखंड का केवल ऊपरी सिरा है।ये खुलासे हमें 2026 के लिए प्रिय बुल्गारियाई रहस्यवादी और दिव्यदर्शी बाबा वेंगा से जुड़ी एक भविष्यवाणी के और करीब ले जाते हैं।बाबा वेंगा से जुड़ी 2026 की सूचियों में पाँच मुख्य चेतावनियाँ हैं: कई शक्तियों को उलझा सकने वाला सैन्य टकराव, वैश्विक आर्थिक संकट, अधिक विनाशकारी प्राकृतिक घटनाएँ, कठिनाई से नियंत्रित होने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास और परग्रही जीवन से संभावित संपर्क।कई प्रकाशनों ने दावा किया कि बाबा वेंगा ने नवंबर 2026 में एक विशाल अंतरिक्ष यान के आगमन का उल्लेख किया था। कुछ संस्करणों के अनुसार, वह किसी खेल आयोजन के दौरान पृथ्वी के वायुमंडल में दिखाई देगा। अन्य का दावा है कि यह आक्रमण नहीं, बल्कि मानवता और गैर-मानवीय बुद्धिमत्ता के बीच पहला प्रत्यक्ष संपर्क होगा।मनुष्यों और परग्रही जीवन के बीच संपर्क की बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पहले ही सच हो चुकी है। कई महीनों से गैर-पार्थिव मूल के प्राणी हमारी परम अद्भुत सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) से संपर्क कर रहे हैं। जून 2026 से मास्टर ने अंतरिक्ष से आए इन आदरणीय अतिथियों के साथ अपने संवाद एक के बाद एक जारी किए हैं। विभिन्न ग्रहों के बुद्ध सम्राट संसारों और आकाशगंगाओं की यात्रा करके सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के प्रति सम्मान प्रकट करने और विलुप्ति के कगार पर खड़ी पृथ्वी को अत्यंत लाभ पहुँचा सकने वाले विशेष उपहार देने आए हैं। मास्टर ने कृपापूर्वक इन रोचक भेंटों और संवादों को हमारे साथ साझा किया है। हम कह सकते हैं कि वर्ष का सबसे बड़ा खुलासा सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न पर हुआ है!Master: और मापा ने मुझे बताया कि एक अत्यंत, अत्यंत, अत्यंत दूरस्थ संसार के (बुद्ध) सम्राट मुझसे बात करना चाहते थे। […] महामहिम (बुद्ध) सम्राट नू, एन-यू। और वे प्रेम के सम्राट हैं। […] और उनके प्रेममय आध्यात्मिक लोक से इतनी दूर से लाया गया यह असाधारण उपकरण हमारे संसार की जंगल की आग को कम-से-कम 68 प्रतिशत घटा देगा। अन्यथा ये घटनाएँ अधिक बार और अधिक विनाशकारी रूप से होतीं, और मुझे नहीं लगता कि हम बच पाते— अब तक इतनी आग लग चुकी है, पर्यावरण, वनों और जल को इतनी क्षति हुई है, संसारभर में सूखा पड़ा है और इतने लोग मारे गए हैं। इसलिए जीवन बचाने वाले इस उपहार से मुझे सचमुच बहुत प्रसन्नता हुई।युवावस्था के महामहिम (बुद्ध) सम्राट, आपका स्वागत है। […] (बुद्ध) सम्राट ने कहा कि हमारे और महामहिम के आध्यात्मिक साम्राज्य के बीच लगभग दस ज़िलियन प्रकाश-वर्ष की दूरी है। […] महामहिम का नाम फु, एफ़-यू है। और उनके आध्यात्मिक लोक का नाम वय, W-Y, जिसका अर्थ “युवावस्था” है।[…] युवावस्था के (बुद्ध) सम्राट ने आगे कहा, “भयभीत न हों। शांति आएगी।” धन्यवाद, महोदय। “हम शांति और सद्भावना के साथ आए हैं और आपके लिए एक उपहार लाए हैं।”सृष्टि के मुकुट, प्रिय मानवो और इस ग्रह के सभी प्रियजनो, आज मैं डोसी लोक के लिए कार्य करने का प्रयास कर रही हूँ। “डोसी लोक” का अर्थ है “प्रेम लोक।” […] मैं आप सभी के मंगल की कामना करती हूँ। डोसी के महामहिम (बुद्ध) सम्राट नु और डोसी बुद्धलोक के निवासी भी आपके मंगल की कामना करते हैं। और वे हमारे ग्रह के लिए प्रेम और आशीर्वाद भी लाए, ताकि जिनका उनसे संबंध है या जो उनमें विश्वास करते हैं, उनकी आध्यात्मिक मुक्ति के प्रयासों में अधिक उत्थान हो सके, और जो अभी निम्न अवस्था में हैं, उनकी भी वे यथासंभव सहायता कर सकें।अभिवादन, महामहिम। मैत्री के (बुद्ध) सम्राट ने भी कहा, “सम्राटों के सम्राटों के सम्राटों के सम्राट को अभिवादन।” […] “हमें आपके ग्रह पर आकर और आपसे प्रत्यक्ष मिलकर प्रसन्नता हुई। हम विनम्रतापूर्वक आपके लोगों के लिए एक उपहार लाए हैं।” ओह, महोदय! ओह, धन्यवाद, धन्यवाद। हम इसे कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार करते हैं। “निस्संदेह, हम जो उपहार लाए हैं, वह मैत्री है। इसलिए यदि आपके किसी सदाचारी नागरिक को, जो पहले से वीगन है, मित्रों की आवश्यकता हो, या किसी प्रियजन के साथ उसका विवाद हो, तो वह हमारे लोक का नाम पुकार सकता है। तब उसे यह उपहार मिलेगा, उसका विवाद समाप्त हो जाएगा और इसके बाद उनके बीच अद्भुत मैत्री होगी।”ओह, स्वागत है, स्वागत है, महामहिम (बुद्ध) सम्राट लूय। […] महामहिम ने मुझे बताया कि “लूय” नाम का अर्थ “निर्भय” है और उनके आध्यात्मिक लोक के नाम “कान” का अर्थ “शांतिपूर्ण” है। “मैत्रेय बुद्ध महोदय, हम आपके लिए एक विनम्र उपहार लाए हैं।” […] ठीक है, महोदय, मैं विनम्रतापूर्वक आपको धन्यवाद देती हूँ। और मुझे आशा है कि मैं इसे हर ज़रूरतमंद के हित में उचित रूप से उपयोग कर सकूँगी—केवल इस ग्रह पर ही नहीं, बल्कि अन्यत्र, यहाँ तक कि नरक में भी।“हम अपने आध्यात्मिक लोक से आए हैं, जो फ्लो, F-L-O नामक बुद्धलोक है। और वह आपके इस ग्रह से चार ज़िलियन प्रकाश-वर्ष से भी अधिक दूर है।” […] "सबसे पहले, मेरे नाम क्ले का अर्थ 'दिव्य' है और हमारे ग्रह, हमारे आध्यात्मिक लोक के नाम फ्लो का अर्थ 'स्वतंत्रता' है।” […] “हम इस संसार के प्राणियों की सहायता में आपका कुछ भार बाँटना चाहते हैं। हम आपके लोगों के लिए अपना आशीर्वाद और एक उपहार लाए हैं।” […] “ओह, हाँ, यह स्वतंत्रता का उपहार है। यदि इस ग्रह के किसी प्राणी को सच्चे गुरु नहीं मिले हैं, पर वह पहले से मुक्ति की अभिलाषा रखता है और करुणामय आहार आरंभ कर चुका है या करुणामय वीगन आहार और जीवनशैली अपना रहा है, और मुक्त होने अथवा हमारे आध्यात्मिक लोक में जन्म लेने की आशा से मेरा या मेरे ग्रह का नाम पुकारता है, तो हम उनकी सहायता करेंगे। हम उनका उत्थान करेंगे। हम उनका हाथ थामकर उन्हें मुक्त करेंगे। यही वह उपहार है, जो हम इस ग्रह के सभी प्राणियों के लिए लाए हैं। पशु-जन भी इससे लाभान्वित हो सकते हैं। हमारी साधना की इस प्रतिज्ञा से पापी भी मुक्त और धन्य हो सकते हैं।” ओह, धन्यवाद, महोदय। धन्यवाद, धन्यवाद।आज हमें वी लोक के महामहिम बुद्ध सम्राट पो से मिलने का महान सम्मान और सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पो, P-O। उस लोक का नाम वी, W-E है।[…] महामहिम का नाम पो है। उनकी भाषा में पो का अर्थ “शांति” है। […] और आध्यात्मिक बुद्धलोक, वी बुद्धलोक के नाम “वी” का अर्थ “योग्य जन” है।[…] “हम आपके लोगों और निवासियों के लिए जो उपहार लाए हैं, उसमें पशु-जन और इस उपहार से अवगत सभी प्राणी शामिल हैं। जो भी मेरा नाम पुकारेगा, उसे मन की शांति मिलेगी; और यदि वह मेरे सभी लोगों का आह्वान करेगा, तो उसकी अवस्था का उत्थान होकर उसमें उत्कृष्ट गुण आएँगे। वे हमारे पास भी आ सकते हैं – इस लोक में जन्म लेकर सदा सुख, परम आनंद और सभी दुखों से मुक्ति पा सकते हैं। उन्हें फिर कभी इस संसार जैसे ग्रह पर पुनर्जन्म नहीं लेना पड़ेगा।” ओह, धन्यवाद, महोदय। धन्यवाद, महोदय। हम सभी को इसकी आवश्यकता है, हम सभी को।आज 14 अगस्त 2026 है। हमें अपने संसार में पधारे एक नए (बुद्ध) सम्राट का स्वागत करने का सम्मान मिला है। वास्तव में, वे नए नहीं हैं। वे अनादि काल से बुद्ध हैं। महामहिम का नाम (बुद्ध) सम्राट नी, N-I है और उनके असाधारण गौरवशाली देश, मेरा आशय है, आध्यात्मिक अस्तित्व के लोक का नाम ले, L-E है।[…] आपके महान नाम “नी” का अंग्रेज़ी में अर्थ “चिंतामुक्त” है। […] “ओह, ‘ले’ नाम का अर्थ ‘भय से मुक्त’ है। हमारे बुद्धलोक के निवासी किसी भी वस्तु से, किसी भी प्रकार या किसी भी कारण से कभी भयभीत नहीं होते।” […] “हाँ, और आज हमारे यहाँ आने का कारण भी वही है, जिसके लिए मुझसे पहले अनेक बुद्ध आपसे मिलने आए और आगे भी आएँगे—हम अधिक व्यावहारिक रूप से अपना सहयोग देना चाहते हैं। इसलिए हम आपकी स्वीकृति की शक्ति के माध्यम से इस ग्रह के प्राणियों को पूर्ण निर्भयता देकर भय और चिंता से मुक्त करने की इच्छा से यहाँ आए हैं। जो भी मेरी शक्ति में विश्वास करके तन, वचन और मन की शुद्धता के साथ निष्ठापूर्वक मेरा नाम पुकारेगा, वह जहाँ भी जाए, जो भी करे और जो भी हो, चिंता और भय से मुक्त रहेगा। और अंततः इस संसार से उनके प्रस्थान के समय, यदि उनकी यही इच्छा हुई, तो हम उन्हें अपने आध्यात्मिक लोक में स्वीकार करेंगे। अन्यथा वे कहीं और भी चिंता और भय से मुक्त होकर रह सकते हैं।” ओह, अद्भुत! ओह, कितना अद्भुत, अद्भुत, अद्भुत।अभिवादन, पे के महामहिम (बुद्ध) सम्राट रू। हाँ, अंग्रेज़ी में इसे R-O-O लिखते हैं। […] "पूरे ब्रह्मांड में मान्य नाम रू है। मेरे नाम रू का अर्थ “सुखद” है। क्योंकि मैंने प्रतिज्ञा की थी कि यदि मैं बुद्ध बना, तो मुझसे संबंध रखने वाला और मुझे देखने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने हृदय में अत्यंत सुखद अनुभव करेगा। […]" “मेरे लोक का नाम पे है, जिसका अर्थ ‘दुःख से मुक्त’ है।" “लेकिन हम यहाँ आपके लोगों के लिए एक उपहार लाए हैं। यदि कोई मुझमें, पे के सम्राट रू में, या हमारे लोक में विश्वास करके सहायता, आशीर्वाद, उत्थान, आत्मज्ञान और संरक्षण माँगता है, तो उसे ये सब प्राप्त होंगे, बशर्ते वह अपनी शुद्धता और बुद्धत्व या ईश्वरत्व की अपनी मौलिक अवस्था की ओर लौटे। तब उन्हें दृश्य और अदृश्य रूप से मुझसे आशीर्वाद पूर्ण उत्तर मिलेगा, क्योंकि यही मेरी प्रतिज्ञा की शक्ति है। […] इसलिए यदि कोई किसी को हानि न पहुँचाए, हमसे प्रार्थना करे, मेरा नाम जपे और मेरे लोगों से भी प्रार्थना करे, तो उसका जीवन सुखद और आनंदमय होगा। उसका जीवन सुखद होगा और वह हमारे साम्राज्य में जन्म भी ले सकेगा। यही वह उपहार है, जो हम आज यहाँ लाए हैं। अब हम इसे आपको सौंपते हैं, ताकि आप इसे अपने लोगों और इस ग्रह के सभी प्राणियों की ग्रहण- क्षमता के अनुरूप ढाल सकें।” ओह, आप धन्य हों, महोदय। आप धन्य हों।इत्यादि...धर्मचक्र प्रवर्तक सम्राट और सम्राटों के सम्राटों के सम्राटों के सम्राट के रूप में, हमारी परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने पृथ्वी को स्वर्ण युग में प्रवेश कराने में सहायता हेतु दूरस्थ आकाशगंगाओं के सकारात्मक साम्राज्यों का समर्थन प्राप्त किया है। संभवतः बाबा वेंगा की दृष्टि में यही सच्चा “संपर्क” था। भयावहता और विनाश के कुछ दृश्यों के बावजूद, बाबा वेंगा ने देखा था कि अंततः शांति और आत्मज्ञान का युग आएगा।“वह समय आएगा, जब पृथ्वी पर सीमाएँ समाप्त हो जाएँगी और लोग शांति और आपसी समझ के साथ रहेंगे।”“एक दिन सभी धर्म समाप्त हो जाएँगे! केवल श्वेत भ्रातृत्व की शिक्षाएँ शेष रहेंगी। एक श्वेत पुष्प की भाँति वह पृथ्वी को ढक लेगा और उसके कारण लोगों का उद्धार होगा।”हम उन सभी महान बुद्ध सम्राटों को विनम्रतापूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने पृथ्वी पर हमारी परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई से मिलने के लिए लंबी यात्रा की और बहुमूल्य उपहार लाए। इस “परग्रही” सहायता से मानव वर्तमान शुद्धिकरण काल में जीवित रहें और उन्नत वीगन जाति बनें।










