विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास इंडोनेशिया के गेदे से इंडोनेशियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें अनेक भाषाओं में उपशीर्षक हैं:सुप्रीम मास्टर टीवी की टीम को धन्यवाद और सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे लिखने की अनुमति दी। मैं सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी से सच्चे मन से प्रार्थना करता हूँ, क्वान यिन ध्यान के दौरान मुझे जो महसूस होता है उसके बारे में आपके सुधारात्मक मार्गदर्शन के लिए।कभी-कभी ध्यान करते समय मुझे रंगों से परे का अनुभव होता है। हमारा कोई रंग नहीं है। हम कभी कहीं गए ही नहीं हैं। हम स्थायी, मौन ऊर्जा हैं, जिसका कोई रूप या रंग नहीं है। प्रकाश और ध्वनि से बहुत ऊपर। या यह भी कह सकते हैं कि हम ही ध्वनि और प्रकाश हैं। लेकिन वास्तव में हम प्रकाश और ध्वनि से ऊपर हैं। स्वर्ग में विद्यमान हर चीज़ में हम हैं, चाहे वह वृक्ष हो, पक्षी हो, भव्य भवन हो, घास हो या कोई भी रूप वाली चीज। हम उस रूप में विद्यमान हैं। और हम ही स्वर्ग हैं।हम क्षमा चाहते हैं, कि हम हमारे सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी के अमूल्य समय ले रहे हैं, जो महानतम हैं, परम सर्वोच्च हैं, ब्रह्मांड के सार, स्वर्ग के हृदय और परम शक्तिशाली सत्त्व हैं। गहरी कृतज्ञता के साथ, बाली, इंडोनेशिया से आपका श्रद्धालु गेदेसौहार्दपूर्ण गेदे, हम भाग्यशाली हैं कि क्वान यिन ध्यान साधना करते हुए हमें इस भौतिक शरीर से परे जाने और परम सत्य का अनुभव करने का अवसर मिला है। आइए, हाथ जोड़कर सर्वशक्तिमान ईश्वर को धन्यवाद दें कि उन्होंने इस निर्णायक घड़ी में हमारे पास उद्धारकर्ता को भेजकर हमें धन्य किया। कामना है कि आप और सामंजस्य-प्रेमी इंडोनेशियाई लोग आध्यात्मिक पथ पर साथ चलते हुए निरंतर आनंद और संतुष्टि पाएँ, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर ने आपके लिए दयालु जवाब भेजा है: “कृतज्ञ गेदे, आपकी लगनशीलता आपकी इस सुंदर अनुभूति से बहुत सौम्यता से झलकती है कि हम सभी समान और परस्पर जुड़े हुए हैं, और केवल आत्मबोध के स्तर में अलग हैं, और हम सब सृष्टि के एक ही स्रोत से आए हैं। आप जहाँ भी जाएँ, इस प्रेम का आनंद लें और इसे अपने साथ रखें और आपसे मिलने वाले हर व्यक्ति के साथ इसे बिना शर्त साझा करें। आप और इंडोनेशिया की उष्णकटिबंधीय भूमि स्वर्ग के असीम आशीर्वाद से धन्य हों। परमेश्वर की कृपा में, आपको अपार प्रेम।”











