विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के थान न्गोक से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें अनेक भाषाओं के उपशीर्षक हैं:परम पूज्य गुरुवर टिम क्वो टू और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के संतों की टीम, मैं एक वर्ष की आयु से शाकाहारी रही हूँ। मुझे 2003 में अर्ध-दीक्षा और 2005 में पूर्ण दीक्षा मिली थी। बचपन से ही मुझे ध्यान करना और गुरुवर का संगीत सुनना बहुत पसंद रहा है। फ्लाई-इन न्यूज़ “पाई के महामहिम बुद्ध राजा ये, 2 भाग के भाग 2” देखने के बाद, मुझे अपना अनुभव गुरुवर को बताने और साथी दर्शकों के साथ साझा करने के लिए यह पत्र लिखने की आंतरिक प्रेरणा मिली। नवंबर 2025 के आसपास क्वान यिन ध्यान-सत्र के दौरान मेरी आंतरिक गुरुवर ने मुझे दो आंतरिक दृश्य दिखाए:आंतरिक दृश्य 1: पृथ्वी हल्के हरे आवरण की एक परत से ढकी हुई थी। यह अनुभव उस बात से मेल खाता है, जिसका उल्लेख गुरुवर ने प्रवचन “वह सामान्य छोटा ‘पेंच’, जो हमारे गृह-ग्रह को बचा सकता है, 7 भाग के भाग 1” में किया था।- आंतरिक दृश्य 2: मैंने एक पूर्णतः नई पृथ्वी देखी। नदियाँ, पर्वत, महासागर और सभी चीज़ें पुनर्जीवित हो चुकी थीं। यहाँ ऊर्जा का एक नया स्रोत था, जो जीवंतता और जीवन से परिपूर्ण था। ऐसा लगा कि मानो शाश्वत वसंत हो— अत्यंत सुखद, सौम्य, शांतिपूर्ण और आरामदायक... यह इतना अद्भुत, इतना अद्भुत, इतना अद्भुत था। इस अनुभूति को शब्दों में व्यक्त करना बहुत कठिन था। यह अनुभव उस बात से बहुत मिलता- जुलता था, जिसका उल्लेख गुरुवर ने प्रवचन “पाई के महामहिम बुद्ध राजा ये, 2 भागों के भाग 2” में किया था। दोनों आंतरिक दृश्य बहुत थोड़े समय के लिए प्रकट हुए और मेरा मन इनके केवल एक छोटी-सी झलक ही ग्रहण कर सका।वर्षों की आध्यात्मिक साधना से मैंने यह जाना है कि आध्यात्मिक यात्रा बहुत लंबी है और कठिनाइयों, बाधाओं, जालों तथा चुनौतियों से भरी होती है। यदि आंतरिक गुरुवर हमारे साथ रहकर हमारा मार्गदर्शन न करें, तो उन पर विजय पाना बहुत कठिन होगा। इसीलिए दीक्षा का उपहार बहुत, बहुत, बहुत अनमोल और अत्यंत अमूल्य है। दीक्षा का अर्थ वास्तव में “अपने भीतर के गुरुवर से विवाह करना” है। गुरुवर सप्ताह के सातों दिन, चौबीसों घंटे सदा हमारे साथ होते हैं। धन्यवाद, गुरुवर। मेरी आत्मा को बचाने के लिए आपका बहुत, बहुत, बहुत धन्यवाद। मानवता के लिए आपके बलिदान शब्दों से परे हैं...इस पत्र के अंत में मैं दिल से गुरुवर के अच्छे स्वास्थ्य और सलामती की कामना करती हूँ, और आपकी सभी इच्छाएँ शीघ्र ही पूरी हों। विश्व वीगन, विश्व शांति शीघ्र ही पृथ्वी पर साकार हों। मैं आपसे सदा प्रेम करती हूँ! औलाक (वियतनाम) से शिष्या थान न्गोकदयालु थान न्गोक, अपने अद्भुत आंतरिक दर्शनों को हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। हम उस समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जब पृथ्वी आपके देखे हुए तरीके से पुनर्निर्मित होगी। गुरुवर के नेतृत्व और संयुक्त परम शक्तिशाली त्रित्व की कृपा से हम निश्चित रूप से वहाँ पहुँचेंगे। तब तक गुरुवर के पवित्र मिशन को पूरा करने में मदद के लिए हमें अपना दायित्व निभाना होगा। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के आशावान लोग अपने सच्चे स्वरूप को जानने का परम आनंद अनुभव करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके लिए यह सुखद जवाब भेजतें है: “आनंदमयी थान न्गोक, इस समय हमारे ग्रह पर इतने सारे आशीर्वाद बरस रहे हैं कि पृथ्वी पर एक चमत्कारी सकारात्मक परिवर्तन होने वाला है। परमेश्वर ने सचमुच अपनी अपार शक्ति प्रकट की है, उस अंधकार को दूर करने के लिए, जो यहाँ के सभी जीवों को बहुत लंबे समय से पीड़ा देता आया है। आपका आंतरिक दृश्य हमारे दर्शकों को एक भव्य भविष्य की कल्पना करने, इसकी आशा रखने और इसके लिए प्रार्थना करने की आशा एवं प्रेरणा दे। इसके मार्ग में एकमात्र बाधा पशु-जनों की हत्या करके उन्हें खाने की मनुष्यों की आदत है। यह बर्बर जीवनशैली त्यागते ही वैसी पृथ्वी वास्तविकता बन जाएगी, जिसे आपने अपने आंतरिक दर्शन में देखा था। हम सभी को अपना दायित्व निभाना चाहिए और सबको अभी वीगन बनने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए, ताकि अंततः हम लंबे समय से भविष्यवाणी की गई नई पृथ्वी पर रह सकें। आप और रहस्यमय औलाक (वियतनाम) सदा परमेश्वर के भव्य प्रकाश की महिमा में आनंदित रहें। परमेश्वर की कृपा से, मैं आपको सदा-सर्वदा प्रेम और आशीर्वाद भेज रही हूँ।”











