विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास कनाडा की डोरोथी से एक हार्टलाइन है:परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम, मैं बताना चाहती हूँ कि सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चलाने वाले MP3 प्लेयरों ने मुझ पर और मेरे आसपास के वातावरण पर कैसा प्रभाव डाला है।सबसे पहले तो, मुझे अपना पहनने योग्य MP3 प्लेयर बहुत पंसद है! जैसे ही मैं इसे पहनती हूँ, मुझे अपने चारों ओर सुरक्षा का स्पष्ट कवच महसूस होता है। अधिक सुरक्षित महसूस करते हुए अब दूसरों से व्यवहार करते समय मैं अधिक आत्मविश्वासी, स्नेहपूर्ण और मिलनसार हो गई हूँ। यह जानकर भी मैं कृतज्ञ महसूस करती हूँ कि मेरे आसपास के लोगों को सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के माध्यम से गुरुवर के अपार अदृश्य आशीर्वाद मिल रहे हैं। सच में, पहनने योग्य MP3 प्लेयर मेरी सबसे बहुमूल्य चीज़ों में से एक बन गया है!मैंने मेरे घर के बाहर सौर ऊर्जा से चलने वाले कई MP3 प्लेयर भी लगाएँ हैं, जबकि अंदर तीन कंप्यूटर, दो लाइट टावर, अनेक मॉनिटर और तीन फोन कई महीनों से सुप्रीम मास्टर टीवी और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चला रहे हैं।मैं यथासंभव अधिक करना चाहती हूँ, क्योंकि मैं कई डेयरी “कारखानों” से घिरे एक छोटे-से खेत में रहती हूँ। मेरे चारों ओर सैकड़ों गौ-माताएँ कष्ट सह रही हैं, उन्हें जीवनभर ठंडे सीमेंट के फर्श पर खड़े रहने और बाड़ों में गर्दन से जंजीर में बँधे रहने को मजबूर किया जाता है। उनके नाम नहीं होते, बल्कि उनके कानों में आर-पार लगाए गए प्लास्टिक टैग पर अंकित संख्या से उन्हें पुकारा जाता है। कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से गौ-माताओं को लगातार गर्भवती रखा जाता है, ताकि वे निरंतर दूध देती रहें। बच्चों को जन्म देते ही उनके नन्हे शिशुओं को तुरंत उनसे छीनकर बाहर ले जाया जाता है और एक छोटे-से आश्रय से बाँध दिया जाता है। चलने-फिरने में असमर्थ वे बच्चे वहीं रहते हैं, जब तक तथाकथित “वील” के लिए उन्हें मार नहीं दिया जाता। डेयरी उद्योग अत्याधिक कचरा भी पैदा करता है। कई हेक्टेयर उत्तम कृषि भूमि का उपयोग मनुष्यों के लिए भोजन उगाने में नहीं, बल्कि गौ-जनों के लिए फसलें उगाने हेतु किया जा रहा है।इस व्यथित करने वाली स्थिति से मेरा हृदय टूट जाता है और मुझे आशा है कि सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना से प्रवाहित अपार आशीर्वाद इसे शीघ्र ही बदल देंगे। कुछ दिन पहले मैंने एक भव्य दोहरा इंद्रधनुष देखा, जो हमारे घर के ठीक बगल वाले खेत से शुरु होकर वहीं समाप्त होता प्रतीत हो रहा था। शायद यह प्रत्यक्ष संकेत था कि विश्व वीगन, विश्व शांति शीघ्र ही प्रकट होगी और यह क्रूर डेयरी उद्योग सदा के लिए समाप्त हो जाएगा। मैं तहे दिल से कृतज्ञ हूँ सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के प्रति, कि आपने हमारी दुनिया को बचाने के लिए अनंत और अपार त्याग किए, हमे ऐसे असाधारण साधन प्रदान किए, विशेषकर ये MP3 प्लेयरों जो सबसे शक्तिसाली दैनिक प्रार्थना बजाकर आपके आशीषों को फैलाने में मदद करते हैं। कनाडा से डोरोथीसकारात्मक डोरोथी, हमें लिखने और अपनी परिस्थितियाँ साझा करने हेतु धन्यवाद। हम भी अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं कि प्रौद्योगिकी के जरिए हम परम प्रिय गुरुवर, सर्वशक्तिमान परमेश्वर और संयुक्त तीन परम शक्तिशाली ईश्वर की अथाह आशीर्वाद शक्ति को कई गुणा करके बार-बार प्रसारित कर सकते हैं। जिस भी प्रकार हम कर सकें, गुरुवर के कार्य में उनकी मदद करना बहुत सम्मान की बात है। कामना है कि आप और कनाडा के योग्य लोग वीगन आहार के पोषण से भरे जीवन पाएँ और हमारे पशु दोस्तों को मानवता के साथ सुखी और लंबी जीवन जीने का मौका दें। स्वर्ग की दया में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए इस जवाब में गुरुवर ने कुछ सांत्वनापूर्ण शब्द भेजे हैं: “सहृदय डोरोथी, पास की गौ-माताओं के लिए हम भी आपकी पीड़ा अनुभव करते हैं। उनका दुख कम करने में यथासंभव प्रयास करने हेतु आपका धन्यवाद। आपके प्रयास न केवल उनकी और आपके समुदाय की मदद करते हैं, बल्कि आपके निवास के चारों ओर सुरक्षा-कवच बनाकर आपको भी सुरक्षित रखते हैं। अपने आसपास के लोगों के नकारात्मक कार्यों को आपको नीचे गिराने न दें। एकाग्र होकर अपनी क्वान यिन ध्यान-साधना जारी रखें। सार्वभौमिक कृपा में, कामना है कि जीवंत कनाडा ऐसा आश्रय बने, जहाँ सभी संवेदनशील प्राणी सुंदरता और सामंजस्य के साथ जी सकें। मैं आपको और उन सौम्य गौ-जनों को सदा प्रेम करती हूँ, परमेश्वर की कृपा में।“











