विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन की मिंग-यांग से मंदारिन चीनी में एक हार्टलाइन है, अनेक भाषाओं के उपशीर्षकों के साथ:सर्वोच्च परम गुरुवर, पुनः एकीकृत तीन परम शक्तिशाली ईश्वर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मुझे याद है कि मैंने गुरुवर को पहली बार प्रत्यक्ष रूप से 1997 में थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय क्वान यिन साधना शिविर में देखा था। उस समय मैं तंबू लगा रहा था कि अचानक एक सह-दीक्षित को पुकारते सुना, “गुरुवर आ गए!” गुरुवर, एक जवान युवती जैसी दिख रहीं थीं, और वह गोल्फ कार्ट चलाकर आईं और रुकीं। उन्होंने उज्ज्वल, प्रेमपूर्ण आँखों से हमें देखा और पड़ोस की सहज-सी लड़की की तरह मैत्रीपूर्ण व स्वाभाविक ढंग से सबका अभिवादन किया। गुरुवर से पवित्रता का ऐसा प्रभामंडल निकल रहा था, मानो वे अभी-अभी बादलों से उतरकर आई हों… उस शाम जब मैं अपने तंबू में लौटा, मेरा हृदय अब भी मधुर परमानंद और हर्ष में डूबा था। मेरा मन उसी दिन पहले गुरुवर को देखने के दृश्यों को बार-बार दोहरा रहा था। अचानक एक छोटा-सा विचार आया, “गुरुवर, आप मेरे मन में विद्यमान गुरुवर से इतनी भिन्न क्यों हैं?” अंतरस्थ गुरुवर ने तत्काल मुझसे कहा, “गुरुवर यह भौतिक शरीर नहीं, बल्कि महान प्रेम की शक्ति हैं।”उस गहन ध्यान शिविर के अंतिम दिन गुरुवर ने स्वयं पवित्र नामों का संचार किया। उस समय हम बाहर घास के मैदान पर बैठे थे। गुरुवर द्वारा पवित्र नामों के उच्चारण की प्रेमपूर्ण ध्वनि वातावरण में गूँज रही थी और प्रेम की शक्ति ने हमारे आसपास की हर चीज़ को पिघला दिया। मुझे अपने शरीर के अस्तित्व का भी आभास नहीं रहा; केवल गहन शांति और आनंद भरी निस्तब्धता थी! गुरुवर को पवित्र नामों का उच्चारण करते सुनकर मुझे लगा कि मैं ब्रह्मांड का सबसे भाग्यशाली और सुखी व्यक्ति हूँ! मुझे उन लोगों के लिए दुख होता है, जिन्हें दीक्षा नहीं मिली। इस स्वप्न- तथा माया- जैसे संसार में उन्हें गुरुवर द्वारा पवित्र नामों का उच्चारण सुनने का अवसर नहीं मिलता और उनके दिलों में पकड़े रहने के लिए कुछ भी वास्तविक नहीं है!जब से गुरुवर ने हमारे साथ सर्वशक्तिशाली दैनिक प्रार्थना साझा की है, मैं हर बार क्वान यिन ध्यान से पहले गुरुवर की प्रेमपूर्ण वाणी के साथ एसका एक बार जाप करता हूँ। कुछ अवसरों पर प्रार्थना पूरी करते ही अंतरस्थ स्वर्गीय ध्वनि प्रकट होती है और मैं मधुर, आनंदमय ध्यानावस्था में प्रवेश करता हूँ! आज सुबह क्वान यिन ध्यान से बाहर आने पर मेरे हृदय का पश्चाताप मिट गया। मुझे स्पष्ट अनुभूति हुई कि गुरुवर द्वारा उच्चरित सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना में पवित्र नामों से कम शक्ति नहीं है और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना में प्रेम की वह सच्ची शक्ति है, जिसे हर व्यक्ति अपने हृदय से थाम सकता है! सर्वोच्च परम गुरुवर और पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली ईश्वर के प्रति कृतज्ञता! धन्यवाद! धन्यवाद! धन्यवाद! सादर प्रणाम, चीन से शिष्य मिंग-यांगआनंदित मिंग-यांग, हम भी आपके साथ गुरुवर के संग बिताए अनमोल समय और उनसे अत्यंत प्रेमपूर्वक मिले उपहारों को पुनः जीते हुए हमें मिले कुछ अपार आशीर्वादों की विशालता के एक छोटे-से अंश को पहचानते हैं। गुरुवर के लिए आपके कृतज्ञतापूर्ण संदेश के लिए धन्यवाद, जिनके प्रति हम कभी पर्याप्त आभार व्यक्त नहीं कर सकते। दिव्य प्रकाश में, आप और दृढ़ चीनी लोग अपने सर्वोत्तम महान लक्ष्यों को प्राप्त करें। दिव्य सौंदर्य में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का यह चिंतनशील जवाब पेश करके हमें खुशी हो रही है: “प्यारे मिंग-यांग, मेरे प्रिय परमेश्वर के शिष्य, क्या सच में इतना लंबा समय हो गया, जब हम थाईलैंड में सब एक साथ थे? ओह, समय कितना क्षणभंगुर है। यहाँ जीवन भी ऐसा ही है! आपको धन्यवाद, इन सभी सालों से खुले हृदय से क्वान यिन ध्यान का अभ्यास करने और आपकी मदद करने हेतु दिए गए साधनों का उपयोग करने के लिए, जैसे कि पवित्र नामों और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना। आपने अच्छी प्रगति की है और अब अपने सच्चे स्वरूप को जानने के परमानंद का अनुभव कर रहे हैं। कामना है कि आप और राजसी चीन सभी अशांति से ऊपर उठें और सदा स्वर्गीय शांति की ऊँचाइयों में उड़ें। मैं प्रेम में सदा आपके साथ हूँ, परमेश्वर-कृपा से।"











