विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
महाराज जयबाया ने भविष्यवाणी की थी कि “उन्माद के युग” में न्याय की रानी पृथ्वी पर अवतरित होंगी और इस ग्रह को स्वर्ण युग के अगले अध्याय में प्रवेश करने में सहायता देंगी।
पूर्वी जावा के केदिरी साम्राज्य के 12वीं सदी के प्रज्ञावान इंडोनेशियाई शासक, महामहिम राजा जयबाया को देश में समृद्धि और शांति का युग लाने के लिए स्नेहपूर्वक याद किया जाता है। उनकी भविष्यवाणियां बाद की पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश बनी हैं; सदियों की सामाजिक और राजनीतिक उथल-पुथल सहते हुए भी उन्होंने कभी आशा नहीं छोड़ी, क्योंकि वे जानते थे कि उज्ज्वल भविष्य उनकी प्रतीक्षा कर रहा है। यही भावना पूरे विश्व पर लागू होती है, क्योंकि उनकी भविष्यवाणियाँ केवल एक देश की नहीं, बल्कि पूरी पृथ्वी की नियति से जुड़ी हैं। उनके दिव्य दर्शन के संकेतों के अनुसार, संसार इस समय “जामान एदान”, यानी “पागलपन के युग” से गुजर रहा है, जिसमें प्राकृतिक आपदाएँ, सामाजिक विघटन और नैतिक पतन व्याप्त हैं। उन्होंने देखा कि इस समय एक दिव्य सत्ता अवतरित होगी, जो पृथ्वी को स्वर्ण युग के अगले अध्याय में प्रवेश करने में सहायता करेगी। उन्होंने इस सत्ता को रातु आदिल कहा, जिसका अर्थ है न्याय की रानी।“उस चंद्रसेंग्कला वर्ष में, जब ‘एक धर्मगुरु विश्व में प्रवेश करता दिखाई देगा’, ग्रहणशील जावाई लोग प्रेम और ज्ञान के धर्म की खोज कर उसका अनुसरण करेंगे, जिसे आशीर्वाद देने वाले देहधारी परमेश्वर, उद्धारकर्ता, न्याय की रानी प्रदान करेंगी।”भविष्यवाणी के अनुसार, पारंपरिक जावाई पंचांग के उस वर्ष में, जिसे विद्वान लगभग 1978 मानते हैं, एक उद्धारकर्ता “प्रेम का धर्म” लेकर आएगा। और यह उद्धारकर्ता देहधारी परमेश्वर, न्याय की रानी होंगी। 1980 के दशक से हमारी परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) सभी धर्मों का सार, “प्रेम का धर्म” सिखा रही हैं। वास्तव में, वर्तमान संसार की समस्याओं को ठीक करने के लिए वे प्रेम का उपाय बताती हैं।“प्रेम बेशक बहुत महान है। प्रेम जीवन की और पूरे ब्रह्मांड की सबसे महान वस्तु है। लेकिन आजकल अधिकांश लोगों में उस प्रेम की कमी है। मानवता को पहले से अधिक प्रेम दिखाना होगा। हमें अपने शत्रुओं, पड़ोसियों, पशु-जनों और आसपास के पर्यावरण से भी प्रेम करना चाहिए; तभी हम संकट से उबरकर शांतिपूर्ण जीवन जी सकेंगे।”मैं प्रेम का महासागर हूँ, मेरे पास आओ(क्या प्रेम धर्म में है या धर्म प्रेम में?) प्रेम ही एकमात्र धर्म है। प्रभु यीशु और अन्य संतों ने भी अपना जीवन बलिदान किया, ताकि हम प्रेम का पाठ सीख सकें। केवल प्रेम और समानता का यह पाठ सीखकर तथा बिना भेदभाव सभी से प्रेम करके ही हम स्वयं को सच्चा ईसाई कह सकते हैं।यदि आप दूसरों के प्रति उतना ही प्रेम और करुणा रखते हैं, जितना उनसे अपने लिए चाहते हैं, तो वास्तव में किसी नियम की आवश्यकता नहीं रहती। अन्य महान धर्मों के संस्थापक भी यही कहते हैं: जो व्यवहार आप अपने साथ नहीं चाहते, वह दूसरों के साथ न करें। दया करो, ताकि अल्लाह तुम पर दया करें। सभी प्राणियों से प्रेम करो, क्योंकि वे तुम्हारे सगे-संबंधी और मित्र हैं, इत्यादि। आप किसी भी धर्म के सिद्धांत या शिक्षाएं पढ़ें, तो पाएंगे कि वे लगभग समान लक्ष्य और दिशा की ओर संकेत करते हैं।प्रेम की देवी ने मुझसे कहा, […]मैं उनके शब्द हूबहू दोहरा रही हूँ: “प्रेम में विपत्ति को मिटाने की शक्ति है।” दिव्य दर्शन में उन्होंने मुझसे जो कहा, वही मैं हूबहू दोहरा रही हूँ।इत्यादि...हमारे सुप्रीम मास्टर चिंग हाई अंतरराष्ट्रीय संगठन के अनेक सदस्यों ने, जो सभी वीगन हैं, उनके माध्यम से परमेश्वर की अपार प्रेममयी ऊर्जा अनुभव की है और प्रेम का पाठ सीखने का प्रयास करते हैं।वे [सुप्रीम मास्टर चिंग हाई] मुझे लोगों और ज़रूरतमंदों तक पहुँचना सिखा रही हैं। परमेश्वर भी यही सिखाते आए हैं – एक-दूसरे से प्रेम करो और लोगों की सहायता करो। उन्होंने मुख्यतः मुझे यही सिखाया है कि एक-दूसरे से निःस्वार्थ प्रेम करें, जैसा वे स्वयं सभी से करते हैं।“हर परिस्थिति में, चाहे अच्छी हो या बुरी, सब कुछ प्रेम है। गुरुवर ने मुझे इस अमूल्य सत्य का अनुभव कराया है और मैं अनंत रूप से कृतज्ञ हूँ। कुछ दिन पहले गुरुवर ने मुझे घर पर एक दिन ध्यान करने की कृपा प्रदान की, वहाँ मेरे आसपास सब कुछ उपस्थित होकर भी अनुपस्थित-सा लगा – अत्यंत हल्का, शांत और निर्मल, आपके असीम, मधुर प्रेम में डूबा हुआ – ब्रह्मांड के परम परमेश्वर। […]”21, 22 और 25 अक्टूबर 2024 को मेरे देश मंगोलिया में संगीतमय नाटक “लविंग द साइलेंट टीयर्स” का मंचन हुआ। मैंने पहले दिन का टिकट लिया और इसे देखा। […] मैंने गुरुवर के प्रेम और आशीर्वाद से अनेक भटकी आत्माओं को मुक्त होते देखा। उसी क्षण गुरुवर का कथन, “नरक भी खाली हो जाता है,” मेरे मन में आया और मुझे इस संगीतमय नाटक का लाभ समझ में आया।एक दिन ध्यान करते समय मैंने गुरुवर के ऊर्जा-क्षेत्र में प्रवेश किया। ध्यान करते हुए मैंने ऊपर ब्रह्मांड से देखा। आपका धर्मकाय अत्यंत विशाल था और पूरी पृथ्वी को समेटे हुए था। […] आपकी आँखों में चेतन प्राणियों के बदलने की गहरी अभिलाषा थी, अत्यंत असीम प्रेम, परिवर्तन की तीव्र अभिलाषा और गहरा दुःख था। गुरुवर की ये सभी भावनाएँ... हाँ, उस ऊर्जा-क्षेत्र में, आपके स्पंदन में। फिर मैं डर गई और फूट-फूटकर रोने लगी, क्योंकि पृथ्वी के प्राणियों का प्रेम ब्रह्मांड में धूल के कण जैसा है। वे कुछ नहीं समझते। (हाँ।) इसलिए मैं हमारे दीक्षितों से कहना चाहती हूँ कि गुरुवर का साथ मिलना सचमुच अकल्पनीय आशीर्वाद है। जब तक हम उस ऊर्जा-क्षेत्र को वास्तव में देख और उसमें प्रवेश कर उसका अनुभव नहीं करते, तब तक इसे समझ नहीं सकते। अन्यथा यह बस... (केवल बातें हैं।) (हाँ। इसलिए इस समय गुरुवर का साथ मिलना इतना बड़ा आशीर्वाद है कि मैं इसका वर्णन नहीं कर सकती।इत्यादि...इसके अतिरिक्त, महामहिम राजा जयबाया ने भविष्यवाणी की थी कि उद्धारकर्ता पूरे विश्व में प्रसिद्ध होंगी। “जावा की भूमि का नेतृत्व करती हुईं, संत शासक और न्याय की रानी की उपाधि से विभूषित, उनका नाम सुविख्यात है, पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।”“जावा” शब्द का अर्थ “चेतना” या “आत्मा” भी है; अतः जावा के मार्गदर्शक का अर्थ आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी हो सकता है। निस्संदेह, हमारी परम तेजस्वी सुप्रीम मास्टर चिंग हाई को वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में मान्यता मिली है। उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पूर्व का नोबेल शांति पुरस्कार माने जाने वाला 2006 का गुसी शांति पुरस्कार, 1994 का विश्व आध्यात्मिक नेतृत्व पुरस्कार और 2008 का महावीर पुरस्कार शामिल हैं। 22 फ़रवरी और 25 अक्टूबर, दोनों को सुप्रीम मास्टर चिंग हाई दिवस घोषित किया गया है, जिसे विश्वभर के लोग मनाते हैं। वर्षों से अपने उत्कृष्ट परोपकारी और मानवतावादी कार्यों के लिए उन्हें अनेक अन्य पुरस्कार और सम्मान भी मिले हैं। उन्होंने आपदा राहत और असुरक्षित और वंचित लोगों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग दिया है। इत्यादि...गुरुवर राजनीतिक जगत में भी सुविख्यात हैं। 1990 के दशक के आरंभ में, औलाकवासी (वियतनामी) शरणार्थी संकट के समाधान में सहायता के लिए, उन्होंने फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम फ़िडेल रामोस सहित विभिन्न देशों के सरकारी अधिकारियों के साथ कार्य किया। नेताओं ने उन्हें व्यक्तिगत बैठकों के लिए आमंत्रित किया। इत्यादि....गुरुवर की कलात्मक रचनाओं और प्रतिभाओं ने भी उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध बनाया है। 1995 में एस.एम. सेलेस्टियल क्लोथ्स के उनके फ़ैशन शो न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और मिलान में आयोजित हुए। इसके अतिरिक्त, गुरुवर के गीतों के एल्बम भी जारी हुए हैं, जो अनेक प्रशंसकों तक पहुँचे हैं। उनकी कविताएँ न केवल प्रकाशित हुई हैं, बल्कि “लविंग द साइलेंट टीयर्स” और “द रियल लव” जैसे ब्रॉडवे-शैली के संगीतमय नाटकों में भी रूपांतरित हुई हैं। अमेरिका में दोनों संगीतमय नाटकों के प्रथम प्रदर्शनों में हज़ारों दर्शक आए। उनकी चित्रकलाएँ विश्वभर के आयोजनों में प्रायः प्रदर्शित की जाती हैं। गुरुवर के सेलेस्टियल ज्वेलरी डिज़ाइनों की भी बहुत मांग है और समाज के हर वर्ग के लोग उनकी प्रशंसा करते हैं। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की सभी कलात्मक कृतियां दिव्य प्रेरणा से रची गई हैं। वे परम सत्ता का अपार प्रेम और आशीर्वाद संप्रेषित करती हैं। उनके संपर्क में आना किसी के लिए भी सौभाग्यपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव है।सब कुछ कितना सुंदर है। हे भगवान!ये आभूषण, उन्होंने कितना समय देकर इन सभी अद्भुत आभूषणों को डिजाइन किया है। यह सचमुच अद्भुत था।और ऐसा लगता है, मानो यह मन को ऊँचा उठा देता है। वहाँ रहते हुए मन सचमुच प्रफुल्लित हो जाता है। मैंने कहा, “हे भगवान! इस समय मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।”अद्भुत कलाकृतियाँ, बेहद भव्य और सुंदर वस्तुएँ। बहुत शांतिपूर्ण, और यह अच्छी बात है। हमें जीवन में इसी की आवश्यकता है।मुझे लगता है कि वे न केवल आध्यात्मिक गुरु हैं, बल्कि उन्हें हर वस्तु से अपार प्रेम भी है। और आज मैंने उनकी प्रेममयी ऊर्जा अनुभव की। उनकी शुद्ध और निश्छल अभिव्यक्तियों और तूलिका के स्पर्श ने मुझे बहुत भाव-विभोर किया। एक वास्तविक दिव्य कला। यहाँ उनकी रचनाओं को इतने विविध रूपों में देखना अद्भुत है, जिनके माध्यम से वे अपना प्रेम व्यक्त करती हैं।यह शानदार था।कहानी और जिस तरह उसे प्रस्तुत किया गया, वह सुंदर था। हाँ। हाँ।गीत के बोल सुंदर हैं।सुंदर। नितांत सुंदर। मुझे इसकी अवधारणा बहुत पसंद है। इसमें जो अर्थ व्यक्त किया गया है और जिस तरह पूरे विश्व को एक अर्थ के सूत्र में पिरोया गया है, वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा, यह नितांत सुंदर है।उनकी प्रभावशाली और अत्यंत आध्यात्मिक कलाकृतियों ने मुझे बहुत प्रभावित किया।सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की कविताएँ हमें दिखाती हैं कि सुख और स्वर्ग हमारी आँखों के ठीक सामने हैं! प्रेम हमारे हृदयों में, हर व्यक्ति में और ब्रह्मांड में है।हाँ, सुप्रीम मास्टर वास्तव में एक दिव्य सत्ता हैं। उनकी रचनाएँ असीम होने के साथ-साथ बहुआयामी और विविध भी हैं।हमने जो संगीत सुना, उसके अतिरिक्त इसने हमें मन और आत्मा के अदृश्य पोषण तथा संबुद्ध जीवनशैली के प्रभाव की अनुभूति भी कराई। ऐसा गीत केवल स्वर्ग में मिल सकता है, किंतु अब यह धर्म-संगीत पूरे विश्व में प्रवाहित हो रहा है।सुप्रीम मास्टर चिंग हाई विश्वव्यापी लविंग हट वीगन रेस्तरां परिवार की स्थापना के लिए भी प्रसिद्ध हैं, जो दुनियाभर के लोगों को स्वादिष्ट और पौष्टिक वीगन भोजन परोसता है। अगली कड़ी में हम उद्धारकर्ता के विषय में महामहिम राजा जयबाया की भविष्यवाणियों पर चर्चा जारी रखेंगे।










