विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब प्रस्तुत है औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ, जो औलाक (वियतनाम) की हा बांग ने भेजी है:जीवन और मृत्यु के बीच की विस्तृत नदी अब दिव्य प्रकाश और परमेश्वर की मधुर कृपा से चमक रही हैपरम श्रद्धेय एवं करुणामय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न की समर्पित टीम! जब जीवन ने मेरे जीवित रहने के हर मार्ग को बंद कर दिया, तो मुझे अचानक बुद्ध का स्मरण हुआ और मैंने बुद्ध को खोजने की इच्छा की! मैंने ऑनलाइन विभिन्न शिक्षकों के अनेक उपदेश सुने, फिर भी किसी ने मेरे दिल को वास्तव में नहीं छुआ। मैंने एक बार सात दिवसीय ध्यान शिविर में भाग लिया, जहाँ एक शिक्षक ने कहा, “मैं बुद्ध के संतानों को वापस बुद्ध के पास ले जाऊँगा!” उन्होंने सात दिवसीय ध्यान शिविर में प्रवेश से पहले मुझे एक महीने तक शाकाहारी रहने, प्रायश्चित करने और परमेश्वर से प्रार्थना करने को कहा। शिविर आरंभ होने पर वह शिक्षक अपने शिष्यों को बुद्ध के पास वापस ले जाने के लिए उनके चक्र खोलना चाहते थे। जब मेरी बारी आई, तो वे मेरे चक्र नहीं खोल सके। मुझे ऐसा लगा, मानो किसी ने मेरे सिर और शरीर के चारों ओर लोहे का सुरक्षात्मक घेरा डाल दिया हो। बाद में आपकी शिष्या बनने पर मुझे समझ आया कि मेरी रक्षा आपने की थी!बुद्ध को खोजने की मेरी लालसा लगातार बढ़ती गई। और सचमुच, जब शिष्य तैयार होता है, तो गुरु प्रकट होते हैं! मुझे आपकी शिक्षा “महासागरों जितनी विशाल बोधिसत्त्वों की पवित्र सभा” मिली और मैंने यह पढ़ी। तब मुझे अपनी अज्ञानता का बोध हुआ और मैंने तुरंत आपको खोजकर आपसे सीखने की इच्छा की! यद्यपि एक साथी दीक्षित ठीक पड़ोस में रहते थे, फिर भी अपने नगर के दीक्षितों तक लौटने से पहले मुझे ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी औलाक (वियतनाम) के दीक्षितों के साथ आधी दुनिया की यात्रा करना पड़ा था। अज्ञानता का आवरण हटाकर मुझे अपनी शिष्या स्वीकार करने के लिए आपका सहस्रों बार धन्यवाद! जिस दिन सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न ने मेरा फ़िल्मांकन किया, मैं खुशी से रो पड़ी, क्योंकि वह सच्चे, निर्मल प्रेम से भरपूर वास्तविक घर था— जिसे मैं 30 से अधिक वर्षों से इस संसार में नहीं खोज पाई थी।जीवन अब भी वैसा ही है, फिर भी अब लगता है मानो मुझ पर कोई बोझ नहीं, क्योंकि मैं सदैव परमेश्वर के प्रेम से परिपूर्ण हूँ। बाकी जीवन पूरे हृदय से आपका अनुसरण करने, मुक्ति प्राप्त करने और स्वर्ग में अपने वास्तविक घर लौटने का मैं संकल्प लेती हूँ। सभी रोगों को ठीक करने और आध्यात्मिक साधना के मार्ग पर शरीर को स्वस्थ रखने वाली संतुलित पोषण पद्धति सिखाने के लिए आपका धन्यवाद। आपकी अनुमति से मैं संक्षेप में बताना चाहती हूँ:1. नाश्ता मस्तिष्क को पोषण देता है: कम नमक, अधिक कार्बोहाइड्रेट, प्राकृतिक मिठास…2. दोपहर का भोजन यकृत और पित्ताशय को स्वस्थ रखता है: इसमें कड़वे, खट्टे और मीठे स्वाद हों…3. रात का भोजन अस्थि-मज्जा को पोषण देता है: इसमें प्रोटीन, स्वास्थ्यवर्धक वसा तथा तीखे और नमकीन स्वाद चाहिए… साथ ही थोड़ी काली मिर्च और हल्दी डालें, ताकि पोषक तत्त्व अस्थि-मज्जा तक अच्छी तरह पहुँच सकें।औलाक (वियतनाम) से शिष्या हा बांगउल्लसित हा बांग, हम गुरुवर के प्रति आपकी गहरी कृतज्ञता साझा करते हैं और पोषण संबंधी सुझावों के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। हम सचमुच धन्य हैं कि हमारे प्रिय गुरुवर ने हमें दीक्षा देकर हमें क्वान यिन साधक बनाया है और एक जीवित आत्मज्ञानी गुरु का प्रेम, संरक्षण और शिक्षाएँ पाना जीवन को पूरी तरह बदल देता है। आप और सुंदर औलाक (वियतनाम) स्वर्ग के मार्गदर्शक प्रकाश में फलें-फूलें। दिव्य सद्भावना के साथ, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको जवाब देते हैं और आध्यात्मिक साधना के आशीर्वादों पर प्रकाश डालते हैं: “सकारात्मक हा बांग, क्वान यिन ध्यान-साधना में अपना तन-मन समर्पित करने और लगन से पंचशीलों का पालन करने के लिए धन्यवाद। एक आत्मज्ञानी गुरु घर लौटने का मार्ग अपनाने में इच्छुक आत्माओं को आत्मोन्नति के साधन देते हैं और जीवन में कोमलता से उनका मार्गदर्शन करते हैं। कामना है कि आप और शिष्ट औलासी (वियतनामी) लोग पृथ्वी के सह-निवासियों के प्रति दया के साथ रहें और स्वर्गों की प्रचुर कृपा प्राप्त करें। मैं आपको सदैव प्रेम करती हूँ।”











