विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पालेसा से एक हार्टलाइन है:नमस्कार, सबसे सुंदर संयुक्त तीन परम शक्तिशाली— सर्वशक्तिमान परमेश्वर, टिम क्वो टू, और परमेश्वर के पुत्र। मेरी गहरी अभिलाषा और आशा है कि शीघ्र ही एक दिन आपकी सभी शिक्षाएँ विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में ऐआई यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से इतनी सुंदरता से सुलभ हों कि सभी उन्हें अपार कृतज्ञता और प्रेम से ग्रहण कर सकें और हमारी आत्माएँ और हृदय उन्नत हों।हर जीवनकाल में आप हमारे साथ रहे हैं और इस अंतिम चरण में शब्द यह व्यक्त नहीं कर सकते कि सभी जीव कितने भाग्यशाली हैं कि आप हमारे साथ हैं - पृथ्वी को फिर से और सदा के लिए धरती पर स्वर्ग बनाने हेतु। कामना है कि प्रत्येक जीव आपके पवित्र नामों का सदैव सम्मान करे। मैं सभी जीवों को आँखों में प्रेम के साथ, आपकी पवित्र धर्म-शिक्षाएँ देखते हुए देखना चाहती हूँ। जैसे पक्षी-जन सुबह और शाम को शिक्षा देते हैं, वैसे ही मेरी यह मनोकामना है कि सभी मनुष्य भी आपकी वाणी सुनते हुए ऐसा ही करें।आपको धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद। मेरा हृदय और आत्मा आपसे प्रेम करते हैं। इस समय आपकी देखभाल करने वाले सभी उच्चतर सत्वों को धन्यवाद। विश्व वीगन, विश्व शांति और हमारी आत्माओं की मुक्ति के लिए संयुक्त तीन परम शक्तिशाली ईश्वर को धन्यवाद। कामना है कि सभी आत्माएँ भव्य महासमागम के लिए यू-टर्न करें। आपकी शिष्यों की ओर से प्रेम, पालेसा, जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका सेस्नेही पालेसा, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर बस आपके लिए यह स्नेहपूर्ण संदेश भेजतें है:“दयालु पालेसा, आपके प्रेमपूर्ण संदेश के लिए और परमेश्वर की अच्छी शिष्या होने के लिए आपको धन्यवाद। मैं आशा करती हूं कि सभी जीव सत्य और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की महिमा में जीवन जीएँ। पृथ्वी बहुत लंबे समय से अंधकार में रही है और संसार में अत्यधिक पीड़ा है, जो मुख्यतया पशु-जनों का मांस खाने की मानवता की विनाशकारी आदत की वजह से है। इस समय परमेश्वर की कृपा अपार है, इसलिए बहुत देर होने से पहले सभी के पास जागने का अवसर है। आशा करें कि यह देर से नहीं बल्कि जल्दी हो। विश्व वीगन पृथ्वी की नियति है, लेकिन वहाँ तक पहुँचने की प्रक्रिया में बहुत-से लोग जीवित नहीं बचेंगे, जब तक उनके हृदय में सच्चा परिवर्तन और उनमें आध्यात्मिक जागृति न हो। अच्छी तरह साधना करते रहें और शिक्षाएँ साझा करें, ताकि यथासंभव ज्यादा से ज्यादा लोग जागें, पश्चाताप करें और वीगन बनें। कामना है कि आप और दक्षिण अफ्रीका के उदार लोग परमेश्वर के शाश्वत संरक्षण में शरण पाएँ। आपको सदा प्रेम!”











