खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – १६ नवंबर, २०२६
अमेरिकी दूत जैरेड कुशनर ने बताया कि यूक्रेन (यूरेन) और रूस अगले दौर की शांति वार्ता में यूरोपीय देशों को शामिल करने पर सहमत हो गए हैं, जिससे क्षेत्रीय मुद्दों के साथ व्यापक यूरोपीय सुरक्षा पर भी चर्चा हो सकेगी। यूक्रेन (यूरेन) के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय भागीदारी का स्वागत किया और युद्धविराम की दिशा में काम करने का आह्वान किया, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी क्षेत्रीय मांगों पर कायम रहे (The Guardian)
यूरोपीय संघ [यूरोपीय देशों का संघ] के नेताओं ने १३ नवंबर को डबलिन [आयरलैंड] में यूक्रेन (यूरेन) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा की, संघ रूस के साथ शांति वार्ता के लिए एक प्रमुख वार्ताकार की तलाश कर रहा है (The Guardian)
पोलैंड की एक नागरिक पहल यूक्रेन (यूरेन) के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और समस्त यूक्रेनी (यूरेनी) जनता को भविष्य के नागरिक सम्मान से सम्मानित कर रही है, नागरिकों की अगुवाई वाले इस पुरस्कार को २१ हज़ार से अधिक पोलैंडवासियों का समर्थन मिला है। पोलैंड के राष्ट्रपति कारोल नवरोत्स्की के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से श्वेत गरुड़ सम्मान वापस लेने के निर्णय के जवाब में आयोजकों ने यह सम्मान शुरू किया, उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों देशों के लोगों के बीच एकजुटता और मित्रता जारी रहने पर ज़ोर दिया। यह पुरस्कार १२ नवंबर को वारसॉ [पोलैंड] स्थित यूक्रेन (यूरेन) के दूतावास में प्रदान किया गया, जहां यूक्रेन (यूरेन) के उपप्रधानमंत्री व्सेवोलोद चेंत्सोव ने सम्मानित लोगों की ओर से इसे स्वीकार किया (The New Voice of Ukraine)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने १२ नवंबर को कहा कि अमेरिका को अब ईरान के साथ किसी समझौते की ज़रूरत नहीं है, उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाले शहरों और राज्यों में कथित धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। प्रशासन का तर्क है कि उनकी नाकेबंदी और आर्थिक प्रतिबंध कारगर हैं, इसलिए न तो सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की ज़रूरत है और न ही आगे कूटनीतिक प्रयास करने की (Reuters)
३ क्षेत्रीय राजनयिकों के अनुसार, चीन और आसियान [दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ] प्रस्तावित आचार संहिता के लगभग ८०% हिस्से पर अस्थायी रूप से सहमत हो गए हैं, इसका उद्देश्य विवादित दक्षिण चीन सागर में आमने-सामने आने की घटनाओं को संघर्ष में बदलने से रोकना है। हालांकि, वार्ता २०२६ की निर्धारित समय-सीमा तक पूरी नहीं होगी और २०२७ में भी जारी रहेगी, समझौते के भौगोलिक दायरे, संवेदनशील शब्दों की परिभाषाओं और इसे कानूनी रूप से बाध्यकारी बनाने को लेकर मतभेद बने हुए हैं (AP)
स्पेन ने श्वान-जनों, बिल्ली-जनों और फेरेट-जनों के क्षेत्रीय पंजीकरण अभिलेखों को राष्ट्रीय पहचान प्रणाली से जोड़ने वाले आदेश को मंज़ूरी दी है, ताकि उनका पता लगाना आसान हो और तस्करी तथा उन्हें छोड़ देने की घटनाओं से निपटने में मदद मिले। गैर-व्यावसायिक आवागमन के तहत विदेशों से लाए गए इन पशु-जनों का स्पेन में पंजीकरण कराना भी अनिवार्य होगा, यदि वे ६ महीने से अधिक रुकते हैं, भले ही उनमें पहले से माइक्रोचिप लगी हो। स्पेन के आधिकारिक राजपत्र में १३ नवंबर को प्रकाशित यह आदेश सामान्यतः २ जनवरी,२०२७ से प्रभावी होगा। क्षेत्रीय प्राधिकरणों को अपने पंजीकरण अभिलेख अनुकूलित करने के लिए १२ महीने और उनके बाद देखभालकर्ताओं को आवश्यक जानकारी अद्यतन करने के लिए १२ महीने और मिलेंगे (EuroWeekly News, Boletín Oficial del Estado)
हैकरों ने ताइवान (फ़ॉर्मोसा) के कांसुलर मामलों के ब्यूरो द्वारा संचालित वेबसाइटों से पासपोर्ट फ़ोटो की ७२,७०२ फ़ाइलें, स्कैन किए गए २६,०७२ प्राधिकरण दस्तावेज़ और व्यावसायिक यात्रा कार्ड के ७७४ आवेदनों की जानकारी चुरा ली। ब्यूरो को ४ नवंबर को घुसपैठ का पता चला, उन्होंने प्रभावित सर्वरों को अलग किया और मरम्मत तथा सुरक्षा जांच के बाद वेबसाइटें बहाल कर दीं। उन्होंने प्रभावित आवेदकों से अपनी निजी जानकारी के संभावित दुरुपयोग को लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया, साथ ही ज़ोर दिया कि इस सेंधमारी से पहले जारी पासपोर्ट की वैधता या सामान्य उपयोग प्रभावित नहीं होता (Taiwan News)
१३ नवंबर को तेल की कीमतें लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट की ओर थीं। अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान तेज़ करने के बजाय आर्थिक दबाव बनाए रखने की उम्मीद से फिर लड़ाई छिड़ने की आशंका कम हुई (Reuters)
यूएई [संयुक्त अरब अमीरात] के प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति तथा दुबई [यूएई] के शासक, महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ग़ज़ा में ५० हज़ार फ़लस्तीनियों को सर्दी से बचाने के लिए तंबू भेजने का निर्देश दिया है (The National)
उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक रिपोर्ट २०२६ के अनुसार, २०२४ में भी १ अरब ४१ करोड़ लोगों को इन रोगों से बचाव या उपचार की ज़रूरत थी, यह संख्या २०२० की तुलना में १९% कम थी। जून २०२६ तक ६३ देशों ने कम से कम १ रोग का उन्मूलन कर दिया था, जबकि टोगो ने ४ रोगों का उन्मूलन किया था। हालांकि, उपलब्ध वित्तपोषण कोविड-१९ से पहले के स्तर से ३०% कम रहा (Health Policy Watch)
औलक (वियतनाम) में बच्चों के बीच एडेनोवायरस से होने वाले श्वसन संक्रमण के बढ़ते मामलों की खबरों के बीच, औलकी (वियतनामी) स्वास्थ्य समाचार प्रकाशन सुक खोए एवं दोई सोंग [स्वास्थ्य और जीवन] अभिभावकों को सलाह देता है कि बच्चों को बार-बार तरल पदार्थ, रोज़ाना ५ से ६ छोटे भोजन, नरम और आसानी से निगले जा सकने वाले खाद्य पदार्थ, पर्याप्त प्रोटीन तथा विविध हरी सब्ज़ियां और फल देकर उन्हें स्वस्थ होने में मदद करें। यह लगातार तेज़ बुखार, सांस लेने में कठिनाई, पी न पाने, पेशाब कम आने, बार-बार उल्टी होने या असामान्य सुस्ती की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने का आग्रह करता है (Sức khỏe & Đời sống)
ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बर्नेट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया [ऑस्ट्रेलिया] में शराब-संबंधी हेपेटाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या महामारी से पहले के स्तर से ऊपर बनी हुई है। लगभग ४०% मरीज़ ४६ वर्ष से कम उम्र के थे और मामलों में महिलाओं की हिस्सेदारी एक-तिहाई थी। शराब-संबंधी यकृत रोग से पीड़ित आधे लोगों को ६ वर्षों के भीतर सिरोसिस [यकृत में घाव के निशान बनना] हो गया। प्रमुख लेखिका प्रोफ़ेसर जेसिका हावेल शराब पीने को लेकर चिंता होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह देती हैं (ABC News Australia, Foundation for Alcohol Research and Education)
अंटार्कटिक की समुद्री बर्फ घटने से अंटार्कटिक मध्यवर्ती जल २०१६ के बाद से काफी अधिक खारा और घना हो गया है, यह जल दुनिया भर में ऊष्मा, मीठे पानी और कार्बन के वितरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नेचर क्लाइमेट चेंज पत्रिका में प्रकाशित हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने रोबोटिक तैरते उपकरणों से इस अचानक उलटाव की पहचान की, उन्होंने चेतावनी दी कि कमज़ोर महासागरीय परिसंचरण अधिक ऊष्मा को गहरे पानी में पहुंचा सकता है, जिससे महासागर और गर्म होंगे तथा समुद्र स्तर और विश्वव्यापी जलवायु प्रतिरूप प्रभावित होंगे (SciTech Daily)
नासा [अमेरिका का राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन] के अनुसार, प्रशांत महासागर में विकसित हो रहा अल नीनो जलवायु प्रतिरूप १९९७ से १९९८ की उस ऐतिहासिक घटना जैसा है, जिसने दुनिया भर के मौसम में बड़े बदलाव किए थे, गर्म पानी का ऊंचा स्तर दक्षिण अमेरिका की ओर फैल रहा है। NOAA [अमेरिका का राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन] का अनुमान है कि जनवरी से मार्च २०२७ के दौरान इसके प्रबल से अत्यंत प्रबल होने की संभावना ७९% से अधिक है, इससे वर्षा का प्रतिरूप बाधित हो सकता है और दुनिया भर के मौसम पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकते हैं (SciTech Daily, NOAA)
११ नवंबर को भीषण तूफ़ानों के कारण न्यू साउथ वेल्स[ऑस्ट्रेलिया] के मध्य उत्तरी तट पर ओलों की चादर बिछ गई और आपात सहायता के लिए १२५ कॉल आए। वॉकहोप, याम्बा और इलूका कस्बों में संपत्ति को नुकसान हुआ, पेड़ गिरे और बिजली आपूर्ति बाधित हुई, ओलों का आकार १ से ३ सेंटीमीटर था (ABC News Australia)
न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड स्थित सेवर वीगन क्रीमरी ने किण्वन से बने अपने वीगन काजू चीज़ का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात शुरू कर दिया है। उनके कैमेम्बेयर शैली के चीज़ कैशबर्ट ने २०२६ का राष्ट्रीय वीगन चीज़ पुरस्कार जीता। कंपनी को हर महीने खेप भेजने की उम्मीद है और वह २०२७ में सिंगापुर में संभावित विस्तार पर चर्चा कर रही है (PlanetFood.News)
कनाडा की वीगन प्रोटीन शेक और पेय पदार्थ निर्माता कंपनी Good Protein ने अमेरिका की खाद्य एवं पोषण निवेश कंपनी SEMCAP के नेतृत्व में12.8 करोड़ कनाडाई डॉलर [लगभग 9 करोड़ अमेरिकी डॉलर] का निवेश हासिल किया है, इस निवेश का उपयोग नए उत्पाद विकसित करने, कनाडा के बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार का विस्तार करने के लिए किया जाएगा (Green Queen)
फ़्लोरिडा [अमेरिका] की पाम बीच काउंटी में पैगी एडम्स एनिमल रेस् लीग २७ नवंबर को बिल्ली-जनों और श्वान-जनों को गोद लेने का शुल्क माफ़ करेगी, जिनमें उनके बच्चे भी शामिल हैं, पिछले वर्ष अमेरिकी थैंक्सगिविंग अवकाश के इस समय में ११७ को गोद दिलाने के बाद संस्था को इस बार और अधिक पशु-जनों को स्नेहपूर्ण घर दिलाने की आशा है (25 WPBF News)
किरिबाती के फ़ैनिंग द्वीप पर ग्रामीणों की नज़र पड़ने के बाद २ बच्चों सहित ५ लोगों को उनकी नाव से बचाया गया, तूफ़ान के बाद उनकी नाव ३ महीने तक प्रशांत महासागर में लगभग ५,४०० किलोमीटर बहती रही थी। गंभीर निर्जलीकरण और कुपोषण झेलने के बाद बचे हुए लोगों को चिकित्सा उपचार मिला। ४ अन्य यात्री अब भी लापता हैं (euronews)
मिशिगन [अमेरिका] के वेस्टलैंड में पशु-जन बचावकर्मियों ने एक कम उम्र के हिरण-जन को मुक्त कराया, जो मुंह पर प्लास्टिक का नमस्कारवीन कद्दू फंसा होने के कारण १० दिनों से भटक रहा था। डिट्रॉइट एनिमल वेलफ़ेयर ग्रुप उस हिरण-जन तक पहुंचने में सफल रहा। उन्होंने प्लास्टिक का कद्दू हटाया, तरल पदार्थ दिए और उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया (UPI)
आज का प्रेरक उद्धरण: “शायद मानवजाति के भविष्य की सबसे अच्छी आशा यही है कि सहानुभूति का दायरा और उनकी प्रबलता बढ़ाने के उपाय खोज लिए जाएंगे।” - बर्ट्रेंड रसेल, ब्रिटिश गणितज्ञ, दार्शनिक और सामाजिक आलोचक (१९५० के साहित्य के नोबेल पुरस्कार का व्याख्यान)
रीड मूर्स के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस ३-भागीय शृंखला के पिछले भाग १ में रीड ने मृत्यु से जुड़े उत्तरों की अपनी खोज, एक सुरंग में प्रवेश करने और अपने अपार्टमेंट में स्वयं को शरीर से बाहर पाने का वर्णन किया था। अपनी वस्तुओं को देखते हुए उन्हें एहसास हुआ कि उनकी कोई भी चीज़ उन्हें जीवन वापस नहीं दे सकती। भाग २ में, रीड अपने अपार्टमेंट से आगे की यात्रा, एक हितैषी आवाज़ के उनसे संसार को अलविदा कहने के आग्रह और इस एहसास का वर्णन करते हैं कि विशाल द्वार पार करने के बाद वे कभी लौट नहीं सकेंगे।
अब भी अपने अपार्टमेंट में और शरीर से बाहर मौजूद रीड ने अपनी पुस्तकों की ओर ध्यान दिया। तो मैं बैठक में गया, और जब मैंने वहां देखा, तो मुझे अपना पुस्तक-संग्रह दिखाई दिया। और तभी मुझे उदासी महसूस हुई, क्योंकि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण ज्ञान है, यानी पृथ्वी पर रहते हुए हम जितना सीख सकते हैं, उतना जानना। और अपनी अलमारियों में रखी इन सभी पुस्तकों को न पढ़ने के कारण मैं बहुत-सा ज्ञान पाने से वंचित रह गया था, और मुझे बहुत दुख हो रहा था। फिर भी उन्हें संतोष भी महसूस हुआ, क्योंकि अपने शरीर से बाहर निकलना और अपार्टमेंट में घूमना एक शानदार अनुभव लग रहा था। यह अधिक देर नहीं चला। उन्हें वापस एक ऐसे लोक में खींच लिया गया, जहां वे मंच जैसे एक पठार पर खड़े थे, और एक आवाज़ ने उनसे बात की।
और उस आवाज़ ने, जिसे मैं एक हितैषी आवाज़ के रूप में पहचान सकता था, कहा, “क्यों न तुम झुककर संसार को अलविदा कहो?” और मैंने कहा, “यह क्या हो रहा है? मैं ऐसा क्यों करूं?” उन्होंने कहा, “जानते हो? तुम बस एक अभिनेता थे, संसार एक नाटक है, और अब झुककर विदा लेने का समय है”। तो मैंने कहा, “कोई समस्या नहीं”। मैं एक हास्य कलाकार की तरह झुका, और फिर वहां वह पर्दा था […] और वह पर्दा भी बंद हो गया, क्योंकि संसार के उस मंच पर हम सभी अभिनेता हैं। इसके बाद रीड ने ब्रह्मांड के लोकों की यात्रा की और ऐसी जगहों पर गए, जिनका वर्णन करने में उनके अनुसार समय लगेगा।
आखिरकार मैं किसी स्थान पर पहुंचा, जब मैंने चारों ओर देखा, तो मुझे एक बहुत ही विशाल द्वार दिखाई दिया, और साथ ही वह सुंदर भी था। और मैं प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन मुझे कोई दबाव, कोई दर्द, कोई भय, कुछ भी महसूस नहीं हो रहा था। और मैं अपने आप से [यह] कह रहा था, “आह, आखिरकार मुझे बहुत-से सवालों के जवाब मिलने वाले हैं।” आखिरकार मैं प्रभु यीशु से मिलने वाला था […] और तब, वहां खड़े होकर मैं उस द्वार को निहार रहा था, क्योंकि वह इतना ऊंचा था, आकाश में बहुत ऊपर तक जाता था, मैं बहुत चकित था। मनोरंजन उद्योग में रीड का काम संरचनाएं बनाने और तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल से जुड़ा है, इसलिए द्वार की गगनचुंबी ऊंचाई ने उनका ध्यान खींचा। फिर उनके मन में एक विचार आया: यदि उन्होंने वह द्वार पार किया, तो वे कभी वापस नहीं जा सकेंगे।
और तभी मुझे एहसास हुआ, “मैं मर नहीं सकता। मैं ऐसा नहीं कर सकता। अभी मेरा समय नहीं आया है।” […] “मेरी मंगेतर घर आएगी। वह मुझे फ़ोन करेगी। उसे मैं नहीं मिलूंगा, और वह घर आएगी, दरवाज़ा खोलेगी और मुझे यहां मृत पड़ा पाएगी। और मैं नहीं चाहता कि उसे यह सब सहना पड़े, यह उसके लिए बहुत भयावह होगा।” और अचानक मैं अपने शरीर में वापस आ गिरा, और यह वापसी ऐसी थी, मानो मेरे शरीर में एक गूंजता सन्नाटा उतर आया हो। रीड मूर्स के मृत्यु-समीप अनुभव के तीसरे और अंतिम भाग के लिए कल हमारे साथ जुड़ें, और वे अपनी अचानक वापसी, अनुभव किए गए अपार प्रेम को फिर पाने की लालसा और इस अनुभव से अपने जीवन में आए बदलावों का वर्णन करेंगे। (UFO Paranormal Radio UFO Paranormal Radio यूट्यूब चैनल - धन्यवाद)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें